Jammu: पहले नवरात्र पर दर्शन के लिए कटरा पहुंची माता वैष्णोदेवी छड़ी यात्रा

Update: 2024-10-03 12:32 GMT
JAMMU जम्मू: शिवसेना (यूबीटी) द्वारा 42वीं पवित्र छड़ी यात्रा आज जम्मू के प्रसिद्ध श्री रघुनाथ जी मंदिर से शोभा यात्रा के रूप में निकाली गई। बाल संत साहिल जी महाराज ने भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया। 3 अक्टूबर को श्री माता वैष्णोदेवी दरबार में प्रथम नवरात्र पर छड़ी पूजन किया जाएगा। आज जम्मू के श्री रघुनाथ जी मंदिर में पूजा के बाद श्री माता वैष्णोदेवी की पवित्र छड़ी और अखंड ज्योति शोभा यात्रा के रूप में रवाना हुई। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक नारों के बीच शोभा यात्रा रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी, राजतिलक रोड से होते हुए नगरोटा के कोल कंडोली मंदिर
 Kol Kandoli Temple
 पहुंची।
मां भगवती के दर्शन के बाद यात्रा कटड़ा की ओर रवाना हुई। धार्मिक नगरी कटड़ा पहुंचने पर यात्रा का शिवसेना कटड़ा इकाई Shivsena Katra Unit द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मनीष साहनी ने कहा कि तीन अक्टूबर को प्रथम नवरात्र पर लोगों को छड़ी पूजन व मां वैष्णो देवी के पावन दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। साहनी ने कहा कि वह देश व जम्मू-कश्मीर में खुशहाली, प्रगति, शांति व आपसी भाईचारे के लिए मां भगवती के चरणों में प्रार्थना करेंगे। उन्होंने छड़ी यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से सहयोग न मिलने की भी निंदा की। साथ ही धर्मार्थ ट्रस्ट के सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर बाल संत साहिल जी महाराज मुख्य अतिथि रहे तथा पार्टी के राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी, धर्मार्थ ट्रस्ट सचिव अशोक शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News

-->