जम्मू: रूरल पुलिस ने डोमाना क्षेत्र के पुरखू माइग्रेंट कैंप में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 6.5 ग्राम हेरोइन जैसी सामग्री बरामद की।
पुलिस टीम ने 24 जनवरी 2026 को आरोपियों सुनील कुमार अमन पुत्र नेक राम, और विक्की कुमार पुत्र गरू राम, दोनों निवासी गढ़ी डोमाना को हिरासत में लिया। बरामद मादक पदार्थ के आधार पर मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।