JAMMU जम्मू: श्री श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति त्रिकुटा नगर, साउथ एक्सटेंशन, जम्मू JAMMU द्वारा 27 जून को भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।रथयात्रा त्रिकुटा नगर से शुरू होकर नई बस्ती और अप्सरा रोड होते हुए छन्नी हिम्मत रामलीला मैदान तक जाएगी।हेरा पंचमी 1 जुलाई को रामलीला मैदान में मनाई जाएगी, जबकि बाहुड़ा यात्रा 5 जुलाई को छन्नी हिम्मत रामलीला मैदान से कामेश्वर मंदिर त्रिकुटा नगर तक निकाली जाएगी।
कामेश्वर मंदिर त्रिकुटा नगर में 6 जुलाई को एकादशी सूना वेशा मनाई जाएगी। 7 जुलाई को कामेश्वर मंदिर में अधारा पना का आयोजन किया जाएगा। 8 जुलाई को श्री जगन्नाथ मंदिर में श्री नीलाद्रि विजय का आयोजन किया जाएगा, जबकि 8 जुलाई को शाम 7 बजे लंगर सेवा निर्धारित है।