Jammu: उपराज्यपाल Manoj Sinha ने सांबा में नई इकाई का उद्घाटन किया

Update: 2026-04-22 12:39 GMT

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को सांबा जिले में एवररेडी इंडस्ट्रीज इंडिया की 200 करोड़ रुपये की औद्योगिक इकाई का उद्घाटन किया।

परियोजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सिन्हा ने कहा कि यह संयंत्र स्थानीय रोजगार सृजित करेगा, सहायक इकाइयों को बढ़ावा देगा, महिलाओं और युवाओं के लिए अवसर पैदा करेगा और केंद्र शासित प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

उपराज्यपाल ने कहा कि एवररेडी के संयंत्र का उद्घाटन और बदले हुए वातावरण से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों का पता चलता है जिनके नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर का नया भविष्य लिखा गया है। उनकी दूरदृष्टि ने समृद्ध जम्मू-कश्मीर के सपने को साकार किया है।

Tags:    

Similar News