Jammu: एनएलयू को लेकर जम्मू में लॉ स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

Update: 2026-02-18 13:24 GMT

जम्मू: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को लेकर जम्मू में कानून के छात्रों और युवा राजपूत सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी केवल कश्मीर क्षेत्र तक सीमित न रखी जाए बल्कि जम्मू में भी इसकी स्थापना की जाए ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सकें।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों और संगठन के सदस्यों ने सचिवालय का घेराव करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उनकी योजना को विफल कर दिया। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि कश्मीर में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी खोली जा सकती है तो जम्मू के छात्रों के हितों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने सरकार से मांग की कि ‘बैले कश्मीर’ के साथ-साथ जम्मू में भी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाए ताकि क्षेत्रीय संतुलन और शिक्षा के समान अधिकार सुनिश्चित हो सकें।

Tags:    

Similar News