Jammu: तवी रिवर फ्रंट पहुंचे जेएमसी आयुक्त देवांश यादव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

तवी रिवर फ्रंट की प्रगति का जेएमसी आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

Update: 2026-06-29 09:38 GMT

जम्मू: जम्मू नगर निगम के आयुक्त देवांश यादव ने सोमवार को तवी रिवर फ्रंट का दौरा कर आगामी श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनज़र की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिवर फ्रंट पर बनाई जा रही कृत्रिम अमरनाथ गुफा का अवलोकन किया और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

आयुक्त ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए यहां 200 से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करने के लिए तवी आरती के साथ साउंड एंड लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Tags:    

Similar News