Jammu: जम्मू स्टेट मूवमेंट का प्रदर्शन, अलग राज्य की उठाई मांग

जम्मू स्टेट मूवमेंट का ऐलान, अलग राज्य की लड़ाई जारी

Update: 2026-08-05 04:09 GMT

जम्मू: जम्मू स्टेट मूवमेंट के बैनर तले सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने धरना देकर जम्मू को कश्मीर से अलग राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जम्मू क्षेत्र के लोगों के हितों की रक्षा और संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए अलग राज्य का गठन आवश्यक है।

उन्होंने सरकार से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने और जल्द उचित निर्णय लेने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान संगठन के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

Tags:    

Similar News