Jammu: भारत तिब्बत सहयोग मंच ने विस्तार योजनाओं पर चर्चा की

कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति

Update: 2026-06-29 06:26 GMT

जम्मू: भारत तिब्बत सहयोग मंच (बीटीएसएम) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को श्रीनगर के टीआरसी पार्क में आयोजित हुई। बैठक में कश्मीर प्रांत के विभिन्न जिलों से संगठन के पदाधिकारियों और जिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा संगठन को मजबूत बनाने, भविष्य की रणनीति और क्षेत्रीय गतिविधियों के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का सफल आयोजन जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के राज्य सचिव एवं कश्मीर प्रांत के सह प्रभारी मुश्ताक अहमद खांडे द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता भारत तिब्बत सहयोग मंच, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के अध्यक्ष डॉ. विवेक शर्मा ने की।

बैठक के दौरान डॉ. विवेक शर्मा ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों, चुनौतियों, प्राथमिकताओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि संगठन की पहुंच को कश्मीर के प्रत्येक जिले और समाज के हर वर्ग तक ले जाने के लिए सभी पदाधिकारियों को समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कश्मीर में संगठन की स्थानीय इकाइयों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से भारत तिब्बत सहयोग मंच लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से अधिक उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ जनसंपर्क अभियान चलाने तथा संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी जिलों में जमीनी स्तर पर गतिविधियों को और प्रभावी बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा जिला इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Tags:    

Similar News