Jammu: घरेलू मुद्दे पर पति-पत्नी में हुई नोकझोंक

"पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद से उपजा झगड़ा"

Update: 2026-03-20 21:16 GMT

जम्मू: बिशनाह में घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा उस समय हिंसक रूप ले बैठा जब गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में पति संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शराब पीने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते बढ़कर मारपीट में बदल गई। इसी दौरान पत्नी ने तेजधार हथियार उठाकर संतोष कुमार पर वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत उपजिला अस्पताल बिशनाह पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है।

वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News