Jammu: जम्मू के नानक नगर में आग से हड़कंप

"जम्मू में आगजनी की घटना से दहशत"

Update: 2026-05-11 03:11 GMT

जम्मू: जम्मू के नानक नगर क्षेत्र में एक आवासीय घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा मकान जलकर राख हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की घटना के बाद फायर एंड इमरजेंसी विभाग को सूचना दी गई, लेकिन विभाग के देरी से पहुंचने पर लोगों को स्वयं ही आग बुझाने का प्रयास करना पड़ा और मोर्चा संभालना पड़ा।

इस घटना में घर को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी बड़े हताहत की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News