Jammu: जम्मू कैंटोनमेंट बोर्ड के योग दिवस आयोजन में दिखा उत्साह
सतवारी में सामूहिक योगाभ्यास के साथ मनाया गया योग दिवस
जम्मू: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जम्मू कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा सतवारी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में नार्दर्न कमांड की प्रिंसिपल डायरेक्टर सोन यांगडोल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बोर्ड के चेयरमैन नितिश गुप्ता तथा प्रमुख समाजसेवी रिशी दत्त शर्मा भी शामिल हुए।
इस मौके पर भारतीय योग संस्थान के प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन करवाए गए और उन्हें नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।