Jammu: नियमितीकरण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी

दैनिक वेतन भोगियों ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई

Update: 2026-06-22 13:08 GMT

जम्मू: पीएचई विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने आज एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर जम्मू बी सी रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अपने नियमितीकरण और लंबित वेतन संबंधी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया और कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हुआ।

Tags:    

Similar News