Jammu: नए किराया निर्धारण का ई-रिक्शा और ऑटो यूनियन ने किया विरोध
ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की बैठक में विरोध
जम्मू: किराया निर्धारण को लेकर असंतोष के बीच ई-रिक्शा और ऑटो यूनियन के सदस्य आगामी 3 तारीख को हड़ताल पर जा सकते हैं। यूनियन का कहना है कि तय किए गए किराए से चालक संतुष्ट नहीं हैं और उनकी मांगों पर उचित विचार नहीं किया गया है।
इस मुद्दे को लेकर यूनियन ने नाराजगी जताई है और चेतावनी दी है कि यदि समाधान नहीं निकला तो 3 तारीख को हड़ताल की जाएगी जिससे आम लोगों को परिवहन सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।