Jammu: साधिक शर्मा मौत मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग

एसआईटी जांच की मांग को लेकर गरमाया साधिक शर्मा मौत मामला

Update: 2026-07-28 12:30 GMT

जम्मू: जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री सतीश शर्मा ने अखनूर निवासी साधिक शर्मा की पंजाब के खरड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर सिट गठित करने की मांग की है।

पत्र में मंत्री ने कहा कि मृतक के परिजनों ने घटना को केवल सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों ने वाहन की स्थिति और घटना से पहले कथित तौर पर मिली धमकियों सहित कई गंभीर सवाल उठाए हैं जिनकी वैज्ञानिक और निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

सतीश शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अनुभवी अधिकारियों की सिट गठित कर मामले की व्यापक, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने का आग्रह किया है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और लोगों का भरोसा कायम रहे।

Tags:    

Similar News