Jammu: चिब की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का विरोध, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

"चिब प्रकरण पर प्रदर्शन का ऐलान"

Update: 2026-02-24 16:18 GMT

जम्मू: जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आईवाईसी अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए इसे अवैध, अलोकतांत्रिक और तानाशाहीपूर्ण कदम बताया है। अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पूरी तरह अन्यायपूर्ण और असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध और असहमति व्यक्त करना संविधान प्रदत्त अधिकार है।

नेताओं ने आरोप लगाया कि यूथ कांग्रेस द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। पार्टी ने इसे केंद्र सरकार की दमनात्मक नीति करार दिया। पार्टी ने घोषणा की है कि पार्टी और उसके सभी फ्रंटल संगठन इस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को दोपहर 2 बजे शहीदी चौक, जम्मू में जोरदार लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।

Tags:    

Similar News