Jammu: ध्वजारोहण और परेड के साथ जम्मू रेल मंडल में उत्सव

Update: 2026-01-26 15:34 GMT

जम्मू: जम्मू रेल मंडल ने 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया। मुख्य कार्यक्रम जम्मू रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ग्राउंड में आयोजित किया गया जहां मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा बल के सदस्य उपस्थित रहे। जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, श्रीनगर सहित अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों और ऐतिहासिक चिनाब तथा अंजी खड्ड पुलों पर भी ध्वज फहराया गया। समारोह में देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और श्रेष्ठ रेल कर्मचारियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Tags:    

Similar News