Jammu: जोड़ियां में खेल के जरिए जागरूकता अभियान

Update: 2026-04-20 12:59 GMT

जम्मू: जम्मू के जोड़ियां में नशा मुक्त अभियान के तहत क्रिकेट मैदान से जागरूकता का संदेश दिया गया। समाजसेवी योगेश चौधरी द्वारा सेना के गड़ी ग्राउंड में मास्टर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें जोड़ियां पुलिस और सेना का सहयोग रहा। यह आयोजन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू-कश्मीर पुलिस के नशा मुक्त अभियान को ध्यान में रखते हुए किया गया। फाइनल मुकाबले में बकौर टीम ने डोंचक को हराते हुए जीत हासिल की, जिसमें कप्तान सुरिंदर ने शानदार नाबाद 103 रन बनाए।

इस मौके पर कर्नल जे.एस. शाई और चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Tags:    

Similar News