Jammu: प्रशासन ने एसआईआर के दूसरे चरण का खाका किया तैयार

Update: 2026-03-03 20:35 GMT

जम्मू: भारतीय चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर में अप्रैल माह से एसआईआर का अगला चरण शुरू करने जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, ताकि पात्र नागरिकों के नाम जोड़े जा सकें और अपात्र नाम हटाए जा सकें।

अधिकारियों के अनुसार, एसआईआर के दौरान बूथ स्तर पर सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण और मृतध्स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी। आयोग का उद्देश्य आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और पारदर्शी बनाना है।

निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नाम की जांच करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन करें।

Tags:    

Similar News