Jammu: जम्मू में गैंग के खिलाफ कार्रवाई, छह सदस्य हथियारों समेत गिरफ्तार
जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ‘खौफ गैंग’ के छह सदस्य गिरफ्तार
जम्मू: जम्मू पुलिस ने यहां अरनिया इलाके में खौफ गैंग के छह सदस्यों को पिस्तौल और धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि कूल कलां में एक व्यक्ति को पिस्तौल और टोका दिखाकर धमकाने के आरोप में गिरोह के छह सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने कहा कि जांच की गई और शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से मैगजीन के साथ एक पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और पांच धारदार हथियार भी बरामद किए गए। हालांकि पुलिस ने तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।