Jammu: तेज बारिश के बीच जम्मू में मकान गिरा, कस्टोडियन का घर हुआ ध्वस्त
जम्मू में लगातार बारिश से मकान गिरा, कस्टोडियन का घर हुआ जमींदोज
जम्मू: जम्मू के बाबे वाली गली से शाहिदी चौक इलाके में भारी बारिश के दौरान कस्टोडियन का एक मकान रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक गिर गया। मकान गिरने से काफी नुकसान हुआ।
राहत की बात यह रही कि हादसे के समय मकान में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था जिसके चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
भारी बारिश के बीच अचानक मकान गिरने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।