राम मंदिर पुरानी मंडी में तत्काल पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी : जम्मू

यहां जारी होंगे टोकन

Update: 2023-06-11 14:41 GMT
 जनता से रिश्ता वेबडेस्क | श्री अमरनाथ यात्रा 2023 के सुचारू संचालन के लिए जम्मू शहर के पांच स्थानों पर तत्काल पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर तत्काल पंजीकरण करवाकर तीर्थ यात्री व साधु संत बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना होंगे। इन केंद्रों पर आरआईएफडी और ई केवाईसी किया जाएगा। तीर्थ यात्रियों के वितरण और भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे स्टेशन जम्मू के पास सरस्वती धाम में एक टोकन केंद्र स्थापित किया जाएगा।
जिला उपायुक्त जम्मू अवनी लवासा ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 25 जून से पहले निर्धारित केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं स्थापित की जाएं। बताया गया कि वैष्णवी धाम जम्मू, महाजन सभा जम्मू, पंचायत घर जम्मू में तीर्थ यात्रियों और साधु संतों के लिए गीता भवन व श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में तत्काल पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पंजीकरण केंद्रों पर सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने पंजीकरण केंद्रों पर नोडल अधिकारियों के रूप में एसडीएम को कर्तव्यों का आवंटन किया। इसमें समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा गया। बताया गया कि तीर्थ यात्रियों के लिए आनलाइन पंजीकरण के साथ आफलाइन तत्काल पंजीकरण की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। तीर्थ यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी तरह की समस्या का सामना न करने के लिए सुविधाओं का परीक्षण किया जाए।
Tags:    

Similar News

-->