Srinagar श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के परिगाम इलाके में मंगलवार शाम को एक घर में गैस सिलेंडर फटने से एक दंपत्ति झुलस गए। समाचार एजेंसी जेकेएनएस को मिली रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलवामा के परिगाम में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से घर में रहने वाले लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि 34 वर्षीय महिला और उसके 32 वर्षीय पति घायल हो गए।
दोनों को पुलवामा के जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों को बाद में बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हालांकि उनकी हालत स्थिर है और वे अभी भी चिकित्सकीय निगरानी में हैं। इस बीच, घटना का संज्ञान लिया गया है और आगे की जांच जारी है।