Jammu and Kashmir जम्मू कश्मीर : जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से आज (4 मई) 178 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था हज यात्रा पर रवाना हुआ। ये सभी श्रीनगर से सऊदी अरब के मक्का जाने के लिए आज सुबह एयरपोर्ट पहुंचे।
दुनिया भर के मुसलमानों के लिए अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार पवित्र हज यात्रा करना अनिवार्य कर्तव्य है। इसी सिलसिले में 178 तीर्थयात्री आज इस साल की हज यात्रा के पहले चरण के लिए जम्मू-कश्मीर से रवाना हुए। इनका उनके परिजनों ने स्वागत किया और विदा किया।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकी हमले के बाद वहां तनावपूर्ण स्थिति है। ऐसे में हज यात्रियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।