गंदरबल: मध्य कश्मीर के गंदरबल ज़िले के उरपाश में एक बिजली नहर में डूबे 18 वर्षीय एक लड़के का शव बुधवार को बरामद किया गया।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतक की पहचान ओवैस अहमद बनिया के रूप में की जो गंदरबल के उरपाश निवासी ज़ुबैर अहमद बनिया का बेटा था।

एसडीआरएफ ने लड़के का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। बाद में अधिकारियों ने बताया कि उसका शव नहर से निकाला गया और उसे मेडिकल-लीगल औपचारिकताओं के लिए गांदरबल जिला अस्पताल ले जाया गया। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।

Tags: