Kashmir कश्मीर : नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले एक आरोपी को अनंतनाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी जन सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत की गई, और आरोपी को अब जम्मू की कोट भलवाल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
आरोपी बिजबेहाड़ा क्षेत्र का रहने वाला है और उसके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से नकली सोना बेचने के कारोबार में संलिप्त था, और वह कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को ठगता रहा। उसके द्वारा बेचे गए नकली गहनों के कारण कई लोग धोखा खा चुके थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने ठगी के नेटवर्क के जरिए कई नागरिकों को लाखों का नुकसान पहुंचाया।