श्रीनगर से 630 हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए हुए रवाना

पहले जत्थे में 630 यात्री शामिल रहे।

Update: 2023-06-08 14:02 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मुसलमान की सबसे पवित्र यात्रा की शुरुआत बुधवार से हो गई है। श्रीनगर हवाई अड्डे से आज हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ। पहले जत्थे में 630 यात्री शामिल रहे।

श्रीनगर हवाई अड्डे पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। इनमें यात्री और उनके परिजन दिखे। परिजनों ने खुशी के साथ उन्हें इस पवित्र यात्रा पर रवाना किया।

हज यात्रा पर निकलने से पहले एक यात्री ने बताया कि ये यात्रा हर मुसलमान के लिए बहुत जरूरी है। इसके लिए वह कई सालों से तैयारी करते हैं। आज उन्हें यह मौका मिला है जो अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।

हज यात्रियों के सुचारू आवागमन के लिए हवाई अड्डे पर विशेष व्यवस्था और तैयारी की गई थीं। सभी तीर्थयात्रियों को चेक-इन औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए बेमिना के हज हाउस में रिपोर्ट करना होता है। बोर्डिंग कार्ड हज हाउस में जारी किए गए और इसके लिए विशेष काउंटर खोला गया।

इस वर्ष जम्मू कश्मीर के लगभग 12,000 लोग 2023 की बहुप्रतीक्षित हज यात्रा की उत्सुकता से तैयारी कर रहे हैं। हवाई अड्डे से इस साल के हज संचालन में श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो उड़ानें दैनिक प्रस्थान करेंगी। इस महीने के अंत में दैनिक उड़ानों की संख्या बढ़कर तीन हो सकती है। तीर्थयात्रियों के लिए वापसी की यात्रा 17 जुलाई को शुरू हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी अब्दुल सलाम मीर ने कहा कि हज-2023 तीर्थयात्रियों की पहली उड़ान बुधवार को रवाना हुई, जबकि आखिरी उड़ान 22 जून को रवाना होगी। उन्होंने कहा कि मक्का में तीर्थयात्रा के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 

Tags:    

Similar News

-->