सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ , एक आतंकी मारे

कुपवाड़ा में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया है।

Update: 2022-06-19 10:01 GMT

कुपवाड़ा में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया है। कुपवाड़ा पुलिस और 28 आरआर सेना के जवान मोर्चे पर डटे हुए हैं। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा पुलिस और 28 आरआर सेना के जवानों ने रविवार को जिले के लोलाब इलाके में संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान ठिकाने में छिपे हुए आतंकियों ने संयुक्त टीम पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। वहीं, एक अन्य आतंकी के छिपे होने की खबर है। ऑपरेशन जारी है।।


Tags:    

Similar News