डोडा: बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को डोडा जिले के भदरवाह के थथा राउंडा इलाके में स्थित अपने घर में एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही भालरा पुलिस चौकी से एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं शुरू कीं। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।