डिविजनल कमिश्नर जम्मू ने वैष्णो देवी भगदड़ की घटना के संबंध में सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। नोटिस के जरिए उन्होंने कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी तरह का तथ्य, बयान या साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है वह उसे पांच जनवरी से पहले साझा कर सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से मिलकर बात करना चाहता है तो वह 5 जनवरी को डिविजनल कमिश्नर के दफ्तर में 11 से 1 बजे के बीच जाकर व्यक्तिगत रूप से जांच समिति के समक्ष उपस्थित हो सकता है।




 


Tags: