Srinagar श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात (आईपीएस) ने कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वी. के. बिरधी (आईपीएस) के साथ शनिवार को अनंतनाग और कुलगाम जिलों का दौरा कर चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों की समीक्षा की। पुलिस प्रवक्ता ने यहां जारी एक बयान में बताया कि अधिकारियों ने क्षेत्र में आतंकवादी तंत्र को खत्म करने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के प्रयासों का आकलन किया।