मंदिरों के शहर जम्मू को सिटी स्मार्ट की तर्ज पर विकसित करना प्राथमिकता : नगर निगम आयुक्त

शहर में साफ-सफाई को सुनिश्चित करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Update: 2022-05-08 11:01 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : नगर निगम के नए आयुक्त राहुल यादव का कहना है कि मंदिरों के शहर जम्मू को सिटी स्मार्ट की तर्ज पर विकसित करने के सपने को तय समय में पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा शहर में साफ-सफाई को सुनिश्चित करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।शहर में पानी की निकासी और कचरा निस्तारण के तंत्र को मजबूत करने के लिए नया ढांचा तैयार किया जाएगा। यह बातें राहुल यादव ने निगम आयुक्त का पदभार संभालने के दौरान कहीं।

आइएएस अधिकारी राहुल यादव का कहना है कि जम्मू स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में कई विकास कार्य चल रहे हैं। सभी कार्यो को पारदर्शिता के साथ तय समय में पूरा करने के लिए वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके लिए वह निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों का पूरा सहयोग लेंगे। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। सभी कारपोरेटरों को इस काम के लिए विश्वास में लिया जाएगा। जल्द ही वह अधिकारियों से बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश देंगे।
लोग साफ-सफाई व निगम से जुड़ी समस्याओं को लेकर उनसे संपर्क कर सकते हैं। लोगों की समस्याओं को हर हालत में हल किया जाएगा। गौरतलब है कि जिला आयुक्त कठुआ के पद से कुछ दिन पूर्व ही राहुल यादव का जम्मू नगर निगम आयुक्त के पद पर तबादला हुआ था। राहुल यादव इससे पूर्व डीसी पुंछ, एडीसी कुपवाड़ा, एसडीएम मेंढर के पद पर तैनात रह चुके हैं।jammukashmir, jantaserishta, hindinews,
Tags:    

Similar News