कांग्रेस ने श्रीनगर में भूख हड़ताल शुरू की

Update: 2025-08-10 02:33 GMT

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के नेता शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे।यह हड़ताल जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष तारिक कर्रा ने यहां एम ए रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में शुरू की।

कर्रा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, जिनमें एआईसीसी महासचिव गुलाम अहमद मीर और पार्टी विधायक शामिल थे, भूख हड़ताल में शामिल हुए।

 

Tags:    

Similar News