श्रीनगर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुपवाड़ा में एक दुखद सड़क हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है।

एक्स पर एक पोस्ट में उपराज्यपाल ने लिखा कुपवाड़ा में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई मौतों से मुझे गहरा दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

मैंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि घायलों का हर संभव बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए।

Tags: