Jammu and Kashmir: सीबीआई ने जम्मू जिले के बिश्नाह पुलिस स्टेशन में रिश्वत मामले में कार्रवाई की है। शुक्रवार को जांच एजेंसी के सदस्यों ने थाने में तैनात एक एएसआई को घूस लेते हुए पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद थाने में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सीबीआई की टीम आरोपी एएसआई को अपने साथ ले गई है। उसके खिलाफ केस दर्ज किए जाने की तैयारी चल रही है। आरोपी और अन्य कर्मियों से जांच दल के सदस्यों ने पूछताछ भी की।

Tags: