Budgam: बडगाम उपचुनाव में अब मतदाता देंगे फैसला, प्रचार खत्म

Update: 2025-11-10 11:06 GMT

बड़गाम: बडगाम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार-प्रसार समाप्त हो गया है।

यह आदेश 9 नवंबर शाम 6 बजे से 11 नवंबर शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। 11 नवंबर को ही वोटिंग है। इस अवधि को शांत अवधि मांना जाता है। इस दौरान कोई भी चुनावी भाषण, रैली, रोड शो, जनसभा आदि करना सख्त मना होगा।

साथ ही धारा 189 के अंतर्गत किसी भी प्रकार की गैरकानूनी भीड़, जुलूस या ऐसा जमावड़ा जो कानून-व्यवस्था को प्रभावित करे, उस पर भी पूरी तरह रोक रहेगी।अधिकारियों के अनुसार यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार का तनाव, विवाद या व्यवधान न हो और लोग शांति व स्वतंत्र रूप से मतदान कर सकें।

जिला मजिस्ट्रेट ने 9 नवंबर से 11 नवंबर तक बडगाम में शराब पर पाबन्दी को घोषित किया है। यह आदेश। इन दिनों जिले में शराब की बिक्री और सेवन पर पाबंदी रहेगी। काउंटिंग वाले दिन यानी 14 नवंबर को भी शराब की बिक्री बंद रहेगी।

Tags:    

Similar News