JAMMU जम्मू: बहुजन समाज पार्टी Bahujan Samaj Party (बसपा) ने सतवारी स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक कर 14 अप्रैल को पड़ने वाली बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने पर चर्चा की। बसपा जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष दर्शन राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान पार्टी नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं और हाजी शक मोहम्मद को पुंछ व राजौरी जोन का जोन कोऑर्डिनेटर तथा नगरोटा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि तिलक राज भगत और दर्शन थापा को जम्मू जोन का जोन कोऑर्डिनेटर बनाया गया। इसके अलावा दविंदर कुमार को सांबा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा व अन्य नेताओं ने सभी नियुक्त सदस्यों का स्वागत किया तथा कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जिन लोगों को जिम्मेदारियां दी गई हैं, वे पार्टी को मजबूत करने में अपना पूरा योगदान देंगे तथा पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाएंगे।
बसपा जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष दर्शन राणा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी का विस्तार भी किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि 14 अप्रैल को बहुजन समाज पार्टी द्वारा जिला मुख्यालयों पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। इसके अलावा पार्टी 19 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित भागीदारी सम्मेलन का आयोजन कर रही है, जिसमें सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत चरगोत्रा, महासचिव सरदार राजा सिंह व जिला अध्यक्ष जम्मू तरसेम लाल सहित अन्य पार्टी के लोग भी मौजूद थे।