कठुआ में बीएसएफ ने पाक घुसपैठिए को गोली मारकर किया गिरफ्तार

Update: 2025-08-12 07:30 GMT
Jammu जम्मू,  जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार को इस तरफ घुसपैठ की कोशिश कर रहे लोगों के एक समूह की गतिविधि देखकर बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी की, जिसके बाद एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 4 बजे हीरानगर सेक्टर में चंदवान और कोठे सीमा चौकियों के बीच सतर्क सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने घुसपैठियों को देखा और उन्हें रुकने के लिए कहा।
उन्होंने बताया कि घुसपैठियों ने बार-बार दी गई चेतावनियों पर ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद अग्रिम चौकियों पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे एक घुसपैठिया घायल हो गया।
Tags:    

Similar News