Delhi दिल्ली: इस साल के राष्ट्रीय एकता दिवस पर परेड में BSF के ऑपरेशन सिंदूर के हीरो, कवैलरी और कैमेल यूनिट्स के साथ-साथ देशी नस्ल के कुत्ते मुख्य आकर्षण होंगे। बीएसएफ ने बताया कि इन विशिष्ट यूनिट्स की परेड में भागीदारी से सुरक्षा बलों की बहुआयामी क्षमताओं और साहस को प्रदर्शित किया जाएगा।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवानों की भूमिका और वीरता को श्रद्धांजलि देने के लिए उन्हें परेड में प्रमुख स्थान दिया गया है। साथ ही, घुड़सवार और ऊंट दस्ते परंपरागत परेड शैली को दर्शाएंगे, जबकि देशी कुत्ते सुरक्षा और खोज में उनकी भूमिका को उजागर करेंगे। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि यह परेड न केवल राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक होगी, बल्कि देशवासियों को सीमा सुरक्षा बलों के विविध कार्यों से परिचित कराने का अवसर भी प्रदान करेगी।