भाजपा मिशन '50 प्लस' में जुटी: पूर्व कांग्रेस नेता वाईवी शर्मा हुए भगवाधारी

जम्मू और कश्मीर संभाग के व्यापारियों में अच्छी पैठ रखने वाले व्यापार जगत के नेता वाईवी शर्मी ने बुधवार को भाजपा का दामन थामा लिया।

Update: 2021-11-10 10:32 GMT

जम्मू और कश्मीर संभाग के व्यापारियों में अच्छी पैठ रखने वाले व्यापार जगत के नेता वाईवी शर्मी ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। शर्मा की दोनों संभागों के व्यापारियों पर अच्छी पकड़ है। वह कांग्रेस में भी रह चुके हैं। त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ली। जिसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें जो जिम्मेदारी देगी, उसका पालन करते हुए लोगों की भलाई के लिए काम करूंगा। शर्मा चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के महासचिव और अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

मिशन-50 प्लस को अमलीजामा पहनाने में जुटी भाजपा
जम्मू-कश्मीर में चुनावी वैतरणी पार लगाने के लिए भाजपा अपने मिशन-50 प्लस को अमलीजामा पहनाने में जुटी हुई है। जम्मू के साथ ही कश्मीर संभाग में जनाधार वाले नेताओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। सियासी पंडितों का कहना है कि प्रदेश में सरकार बनाने के लिए भाजपा को जम्मू संभाग के सभी जिलों में अपनी मजबूत स्थिति मजबूत करनी होगी।
Tags:    

Similar News