Baramulla: बारामूला के जयश्री में आग की बड़ी घटना सामने आई

Update: 2026-02-25 13:49 GMT

बारामुला: बारामूला के जयश्री इलाके में आज एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस दौरान कई घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने पूरे घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और राहत कार्य में जुट गए।

सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैली जिससे मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है हालांकि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Tags:    

Similar News