Bani: विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति लाभ की जानकारी देने के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम

जीडीसी बनी में छात्र हितों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Update: 2026-07-17 05:33 GMT

बनी: जीडीसी बनी में सामाजिक कल्याण विभाग व कॉलेज की छात्रवृत्ति समिति के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. नीना गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर तहसील सामाजिक कल्याण अधिकारी मंजीत सिंह ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, दिव्यांगजनों के लिए सहायता, छात्रवृत्ति योजनाओं और अन्य कल्याणकारी प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्रों को पात्रता, आवेदन प्रक्रिया व योजनाओं के लाभ लेने के तरीकों की जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने सवालों के समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम का समन्वय प्रो. नसीब कुमार भगत ने किया जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Tags:    

Similar News