SRINAGAR श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के कमलकोट सेक्टर में अग्रिम स्थान पर सर्विस राइफल से गोली लगने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।आंध्र प्रदेश के रहने वाले नायक बी टी राव (25) की मंगलवार को मौत हो गई।उन्होंने बताया कि मृतक जवान की सर्विस राइफल से गोली चली थी। उन्होंने बताया कि उसकी मौत की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।हालांकि, श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की।
Tags: