Jammu and Kashmir जम्मू कश्मीर : सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी के चुरुंडा इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।