Shopian शोपियां: सुरक्षा बलों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के काशवा चित्रगाम गांव में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोटक को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को तुरंत मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया, "लगभग 6 से 7 किलोग्राम वजनी आईईडी को प्रेशर कुकर के अंदर रखा गया था और बम निरोधक दस्ते ने उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।"