Jammu जम्मू: जम्मू-कश्मीर Jammu and Kashmir के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को एक कॉलेज बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो छात्रों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पिकनिक मनाने के लिए 27 छात्रों को ले जा रही सरकारी डिग्री कॉलेज सोगाम की बस हंदवाड़ा के वोदपोरा इलाके के पास नियंत्रण खोकर पलट गई। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को हंदवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से दो को गंभीर हालत में यहां के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जिनमें से एक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हंदवाड़ा के अस्पताल में 20 छात्रों का इलाज चल रहा है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया है। सीएम कार्यालय ने 11 अक्टूबर को कहा, "हंदवाड़ा के पास हुए दुखद हादसे में जीडीसी सोगाम के दो होनहार युवा छात्रों की मौत एक ऐसी त्रासदी है जिसका हम सभी पर गहरा असर पड़ा है। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित कर रही है।