NDA सरकार के 11 साल गरीबों के नाम, 25 करोड़ लोगों को मिली गरीबी से मुक्ति: PM Modi

Update: 2025-06-06 17:44 GMT
PM Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटड़ा में दलितों और पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वालों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के 11 वर्ष गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं जिससे 25 करोड़ से ज्यादा गरीब गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों को मिले लाभों का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिना किसी का नाम लिए दलितों और पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वालों की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार के 11 वर्ष गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं।
इस दौरान 25 करोड़ से ज्यादा गरीबों,गरीबी को परास्त कर,गरीबी से बाहर निकल एक नए मध्यम वर्ग का हिस्सा बने हैं।
उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेलवे लाइन के पूरा होने पर आज यहां कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मध्यम वर्ग को और ज्यादा सशक्त बनाने व देश को गरीबी से मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Tags:    

Similar News