बाढ़ की स्थिति में सुधार : 4.02 लाख लोग प्रभावित, देखें रिपोर्ट

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण

Update: 2022-05-30 10:53 GMT

प्रतीकात्मक तस्वीर 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ, हालांकि अभी भी चार जिलों में लगभग 4.02 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार कछार, दीमा हसाओ, मोरीगांव और नागांव जिलों में बाढ़ से 4,01,800 से अधिक लोग प्रभावित हैं।बता दें कि नगांव में बाढ़ का काफी प्रभाव देखा गया, यहां सर्वाधिक 2.91 लाख लोग प्रभावित हैं। इसके बाद कछार (68,500 से अधिक लोग) और मोरीगांव (लगभग 41,000 लोग) हैं। एएसडीएमए ने कहा कि इस साल बाढ़ और भूस्खलन में मारे गए लोगों की कुल संख्या 32 है।वर्तमान में 596 गांव पानी के नीचे हैं और पूरे असम में 25,860 हेक्टेयर फसल क्षेत्र क्षतिग्रस्त हो गया है। इसने कहा कि अधिकारी चार जिलों में 106 राहत शिविर और वितरण केंद्र संचालित कर रहे हैं, जहां 6,919 बच्चों सहित 31,645 लोगों को आश्रय दिया गया है।

Tags:    

Similar News

-->