अज्ञात वाहन ने बुलेट को मारी टक्कर, हिमाचल के 23 वर्षीय युवक की मौत

Update: 2023-08-24 11:24 GMT
मंडी। पंजाब के लुधियाना की खन्ना तहसील में सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के युवक की जान चली गई है। मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय सुमित ठाकुर पुत्र करतार सिंह ठाकुर निवासी समैला जिला मंडी के रूप में हुई है।
बता दें कि सुमित को सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का शौक था। वह जालंधर के डीएवी में एमबीए की पढ़ाई के साथ-साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। सुमित ने बीएसएफ का टेस्ट देना था। सुमित के पिता हिमाचल में फायर बिग्रेड कर्मी हैं।
जानकारी के अनुसार, सुमित बुलेट पर सवार होकर जालंधर की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह खन्ना में नेशनल हाईवे पर मंडियाला कलां के पास ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा तो अचानक ही अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में युवक को सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद युवक को उपचार के लिए लुधियाना के निजी अस्पताल ले जाया गया परंतु वहां पर युवक ने दम तोड़ दिया। कोट पुलिस चौकी प्रभारी सुखविंदरपाल सिंह ने पुष्टि की है।
Tags:    

Similar News

-->