पुलिस को चकमा देकर विचाराधीन कैदी फरार

Update: 2022-08-28 10:23 GMT
सोलन: बद्दी पुलिस द्वारा सोलन उपकारागार में लाया गया एक विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सोलन पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी है। उक्त कैदी सोलन के बाईपास स्थित उपकारागार के नजदीक से एक पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ है। यह विचाराधीन कैदी बरोटीवाला थाना के तहत चोरी के एक मामले में गिरफ्तार हुआ था और वर्तमान में कंडा जेल में था और पुलिस उसे पेशी के लिए लेकर आई थी। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी गई है और ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी फरार कैदी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

सोर्स- punjab kesari

Tags:    

Similar News