पूर्व मंत्री सुजान सिंह Pathania को श्रद्धांजलि अर्पित

Update: 2025-01-31 12:15 GMT
Himachal Pradesh.हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के मंझार गांव में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया के आवास पर जाकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया द्वारा राज्य के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि वह फतेहपुर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात काम करते थे और इस क्षेत्र के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधायक आशीष बुटेल, मलेन्द्र राजन, संजय रतन, सुदर्शन बबलू, नीरज नैयर, राकेश कालिया तथा हरदीप सिंह बावा सहित अन्य उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News

-->